Spread the love


माधौगढ़। पंचायत सहायकों के ऑनलाइन हाजिरी न लगाने से पंचायतघर समय से नहीं खुल रहे हैं। इससे ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में रुकावट आ रही है। ऑनलाइन हाजिरी न लगाने पर 24 पंचायत सहायकों पर कार्रवाई की गई है।

सरकार की मंशा है कि अधिकारी और कर्मचारी समय से आफिस पहुंचकर विकास कार्य की गति में तेजी लाए। ब्लॉक क्षेत्र के तकरीबन 24 पंचायत सहायकों ने नियुक्ति के बाद आज तक ऑनलाइन न ही हाजिरी लगाई है। और न ही पंचायत घर समय से खुल रहे है, जिससे विकास कार्य ठप पड़े हैं।

प्रधानों की शिकायत पर अधिकारियों ने 24 पंचायत सहायकों का एक दिन का वेतन रोकने के संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। इससे पंचायत सहायकों में हड़कंप मच गया है। एडीओ पंचायत महावीर शरण गुप्ता का कहना है कि ब्लॉक क्षेत्र के 24 पंचायत सहायकों के एक दिन का वेतन रोका गया है और फिर भी हाजिरी नहीं लगाई गई तो नोटिस जारी कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *