Spread the love


चित्रकूट। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत पात्र परिवारों को निशुल्क रसोई गैस सिलिंडर रिफिल वितरण अभियान का आयोजन हुआ। 100 से अधिक पात्रों को योजना का लाभ दिया गया।

जनपद में सांसद आरके सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, सीडीओ अमृतपाल कौर, एडीएम वंदिता श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, डीएसओ आनंद कुमार सिंह की मौजूदगी में कलक्ट्रेट सभागार में पात्रों को प्रतीकात्मक चेक वितरण किया गया।

सांसद ने कहा कि महिला बचत करें तो लक्ष्मी का वास होगा। सूपा बजाने से उन्नति नहीं होगी। महिलाएं स्वावलंबी बने। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि जनपद में पहले उन गांवों को चुना गया जहां जंगल की लकडियों को काटकर खाना बनाया जाता था। कहा कि उज्ज्वला योजना का कनेक्शन सभी को फ्री में दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *