Spread the love


बांदा। मेडिकल कॉलेज में गायब प्रसूता की मौत मामले में परिजनों ने डीएम को सौंपी है। इसमें उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की है। महिला के शरीर पर कई चोटों के निशान भी बताए जा रहे हैं। उसका एक हाथ का कोहनी से पंजे तक का हिस्सा नहीं था।

उसी हाथ में कंधे से कोहनी तक और एक पैर का मास गायब था। दुष्कर्म की जांच की पुष्टि के लिए स्लाइड भी बनाई गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ अभी हत्या, दुष्कर्म या किसी वारदात को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है।

अतर्रा कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली प्रसूता की डिलीवरी के छह दिन बाद रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज कैंपस में ही गुरुवार को नाली में औधे मुंह अर्द्धनग्न अवस्था में लाश मिली थी। तीन नवंबर को बच्ची को जन्म देने के बाद से आठ नवंबर से गायब थी। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की शंका जाहिर की थी। जिसके चलते प्रशासन ने तीन डॉक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया।

इस कार्रवाई में मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक विभागाध्यक्ष डॉ. अभास कुमार सिंह शामिल रहे। सूत्रों की माने तो महिला के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। सूत्रों के अनुसार दुष्कर्म की जांच के लिए स्लाइड भी प्रयोगशाला भेजी गई है।

पोस्टमार्टम हाउस में महिला के रिश्तेदारों ने बताया कि उसका दाहिना हाथ की कोहनी से लेकर पंजा तक गायब है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के कर्मियों पर ही महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी अनूप दुबे ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है।

अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। परिजनों ने तहरीर की कापी डीएम को सौंपी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

गवेंद्र पाल गौतम

सीओ सिटी, बांदा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *