Spread the love


उरई। बाजार पर दीपावली का खुमार छाया है। धनतेरस के बाद शनिवार को भी बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ी। सबसे अधिक भीड़ मिठाई की दुकानों, दीये, खीले दाने, लक्ष्मी-गणेश की मूतिर्यों की दुकानों पर दिखी। बर्तनों की दुकानों पर भी लोग खरीदारी करते दिखे। इससे व्यापारी भी खुश हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि शनिवार को करीब 15 करोड़ की बिक्री हुई है। रविवार को भी इसी तरह की बिक्री की संभावना है।

छोटी दीपावली पर शहर के घंटाघर चौराहे समेत पूरे शहर में रौनक रही। यही हाल जिले के नगरों और कस्बों का रहा। दीयों की दुकानों पर काफी भीड़ देखने को मिली है। दीयों की दुकान लगाए शिवम, दिनेश प्रजापति ने बताया कि दीयों की ठीक-ठाक बिक्री हो रही है। इस बार मॉडल दीया खूब पसंद किए जा रहे हैं। इनकी कीमत भी अधिक है।

फव्वारे वाला दीया 80 से लेकर 150 रुपये तक मिल रहा है। गोल्डन दीया 20 से 40 रुपये में बिक रहा है। मूर्ति दीया 80 से 120 रुपये में बिक रहा है। झालर दीया 50 से 100 रुपये तक बिक रहे हैं। छोटा दीया 20 रुपये का तो बड़ा दीया 80 रुपये का बिक रहा है, जो दो दिन तक चलेगा और चमक अलग से रहेगी।

सादा दीया 20 रुपये की 40 बिक रहे हैं। वहीं मोमबत्ती दुकानदार राहुल ने बताया कि मोमबत्ती में भी प्रकार की आ रही हैं। जिसमें छोटी मोमबत्ती बीस रुपये की दस आ रही हैं। वहीं इससे बड़ी 50 की दस और 100 की दस आ रही हैं। वहीं खीले,लाइया भी 100 रुपये किलो से लेकर 150 रुपये किलो तक बिक रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *