Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट

Updated Sun, 12 Nov 2023 12:22 AM IST

चित्रकूट । पहाड़ी थानांतर्गत प्रसिद्धपुर गांव के पास आमने-सामने दो बाइकों की टक्कर हो गई। जिसमें सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए। कुचारम के पास भी दो बाइक की टक्कर में दो युवक घायल हुए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

सगवारा निवासी रवि द्विवेदी ने बताया कि शुक्रवार को वह मुख्यालय से धनतेरस की खरीदारी कर लौट रहा था। जैसे ही प्रसिद्धपुर गांव के पास पहुंचा तो सामने से तेज गति से आई बाइक ने उसकी बाइक पर टक्कर मार दी।

वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सवार मोहरवां गांव निवासी सोनू व रामप्रकाश भी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। रवि द्विवेदी हेलमेट लगाए था। दूसरी बाइक का चालक हेलमेट नहीं पहने था।

कुचारम गांव के पास आमने-सामने से बाइक की टक्कर में पहाड़ी निवासी चुनबाद व राजू घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल चुनबाद ने बताया कि दूसरी बाइक सवार दुघर्टना के बाद बाइक लेकर भाग निकले। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *