संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 12 Nov 2023 12:13 AM IST
बांदा। स्वास्थ्य विभाग के हाउस इंडेक्स सर्वे के बावजूद डेंगू मरीजों का मिलना जारी है। शनिवार को जिला अस्पताल की पैथोलॉजी जांच में छह और नए मरीजों को डेंगू की पुष्टि की गई है। जांच के लिए 15 सैंपल लगाए गए थे। अब तक डेंगू से मिलने वाले मरीजों की संख्या 344 पहुंच गई है।
जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में 113 मरीज जांच कराने पहुंचे। इनमें 15 मरीजों के डेंगू जांच के सैंपल लिए गए। जिसमें महोखर गांव निवासी श्लोक तिवारी (14), छाबी तालाब कटरा निवासी अभिनव (14), कैलाश पुरी मोहल्ला निवासी संतोष कुमार (27), किरन कॉलेज चौराहा निवासी रानी (45), बन्यौटा मोहल्ला निवासी सिर्द्धात (18) व मढि़यानाका मोहल्ला निवासी अभय (18) को डेंगू बुखार की पुष्टि की गई है। उधर, सीएमओ डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि मोहल्लों में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा हाउस इंडेक्स सर्वे जारी है। घरों में पानी से भरे पात्रों में डेंगू लार्वा मिलने पर उन्हें खाली कराया जा रहा है।
