संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 12 Nov 2023 12:20 AM IST
बांदा। अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर एक वृद्ध व एक युवा की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के सेमरिया ओरन का पुरवा से गुजरी रेल लाइन में एक 50 वर्षीय अज्ञात शव ट्रेन से कटा हुआ पड़ा पाया गया।
शरीर में लुंगी और साफी थी। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। उधर, अतर्रा रेलवे स्टेशन के आउटर में एक 20 वर्षीय अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
