बांदा। दीपावली की पूर्व संध्या बांदा फुटबाॅल क्लब व महोबा के बीच मैत्री फुटबाल मैच का आयोजन किया गया। इसमें बांदा टीम ने मैच जीत लिया।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मैच में बांदा फुटबॉल क्लब ने 5–3 से जीत हासिल की। मैच कौशल त्रिपाठी कोच, रेफरी पुलकित त्रिपाठी, अमन धर्मेंद्र मौजूद रहे। अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में लोकेश, प्रिंस, वीरू, करन, अमित, राहुल, जायंती, लकी, बेटू, सूर्याश, हरिओम, गोलकीपर आयुष रहे।
