Spread the love


उरई। त्योहारों पर ट्रेनें ठसाठस आ रही हैं। लोग किसी तरह घर पहुंचने की जद्दोजहद में लगे हैं। इसके चलते ट्रेनें ओवरलोड हो रही हैं। ट्रेनों के ओवरलोड होकर आने की सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी को व्यवस्था संभालनी पड़ रही है। शनिवार को पनवेल से गोरखपुर, मुंबई से प्रतापगढ़ उद्योगनगरी एक्सप्रेस, अहमदाबाद से दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस, यशवंतपुर से गोरखपुर एक्सप्रेस, छपरा मेल में यात्रियों की भीड़ क्षमता स अधिक रही। इसकी वजह से इन ट्रेनों में व्यवस्था संभालने के लिए आरपीएफ और जीआरपी को कंट्रोल से मैसेज आए। इन ट्रेनों को अतिरिक्त रोककर चलाया गया।

झांसी कानपुर रेलमार्ग से महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, हैदराबाद, मद्रास, तमिलनाडु, गोरखपुर, छपरा बिहार, मुंबई, अहमदाबाद से आने वाले यात्रियों की भीड़ से शनिवार को ट्रेनों में एसी, स्लीपर और जनरल कोच यात्रियों से ठसाठस भरे चल रहे हैं। ऐसे में यात्रियों को घर पहुंचने में काफी परेशानी हो रही है। वहीं आरपीएफ और जीआरपी के पास लगातार कंट्रोल से फोन घनघना रहे हैं कि झांसी कानपुर रूट की सारी ट्रेनों में अधिक सवारियां होने के चलते इनको अटेंड कर यात्रियों को सुरक्षित घर तक पहुंचाएं। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की व्यवस्था की है। जिससे दिवाली, छठ पूजा में लोग सुरक्षित अपने घर समय से पहुंच सके। इसके बावजूद भीड़ कम नहीं हो रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *