Spread the love


The body of the missing woman was found in Banda Medical College, demand for CBI investigation

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बांदा मेडिकल कॉलेज में गायब प्रसूता की मौत मामले में परिजनों ने डीएम को सौंपी है। इसमें उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की है। महिला के शरीर पर कई चोटों के निशान भी बताए जा रहे हैं। उसका एक हाथ का कोहनी से पंजे तक का हिस्सा नहीं था।

उसी हाथ में कंधे से कोहनी तक और एक पैर का मास गायब था। दुष्कर्म की जांच की पुष्टि के लिए स्लाइड भी बनाई गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ अभी हत्या, दुष्कर्म या किसी वारदात को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है।

अतर्रा कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली प्रसूता की डिलीवरी के छह दिन बाद रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज कैंपस में ही गुरुवार को नाली में औधे मुंह अर्द्धनग्न अवस्था में लाश मिली थी। तीन नवंबर को बच्ची को जन्म देने के बाद से आठ नवंबर से गायब थी। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की शंका जाहिर की थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *