Spread the love


माधौगढ़। बिजली के खंभे में लगी स्ट्रीट लाइट को लेकर दो पक्षों में गाली-गलौज होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। इससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

कोतवाली क्षेत्र के गांव महाराजपुरा में देर रात कृष्णपाल सिंह व लाखन सिंह तोमर में बिजली के खंभे में लगी स्ट्रीट लाइट को लेकर कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते विवाद बढ़ने लगा और दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। इससे कृष्णपाल सिंह की 18 वर्षीय पुत्री गोल्डी गंभीर रूप से घायल हो गई। दूसरे पक्ष के राजकुमार (28), संगीता देवी (26) व उसकी 10 वर्षीय पुत्री साक्षी गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस ने सभी को सीएचसी पहुंचाया जहां गोल्डी व दूसरे पक्ष से राजकुमार ,संगीता देवी व पुत्री साक्षी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल अखिलेश द्विवेदी का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिल गई है। जांच पड़ताल की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *