
जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज और स्वामी प्रसाद मौर्य
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चित्रकूट जिले में स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा देवी माता लक्ष्मी पर दिए गए विवादित बयान पर पद्म विभूषित जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज ने जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लक्ष्मीजी पैदा ही नहीं हुई है, वह प्रगट हुई हैं। स्वामी प्रसाद को एक अक्षर हिंदू धर्म का नहीं आता है। उनका दिमाग सठिया गया है। मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की ही सरकार बनने की भविष्यवाणी की है।
मंगलवार को आमोदवन स्थित निवास पर जगदगुरु ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि स्वामी प्रसाद ने कहा है कि वह जगद्गुरु को संत नहीं मानता है। माता लक्ष्मी के स्वरूप पर अभद्र टिप्पणी की है। इस पर उनका जवाब है कि अगर स्वामी प्रसाद उन्हें संत नहीं मानेगा, तो क्या उनका संतत्व चला जाएगा। सूर्य नारायण को यदि उल्लू ना दिखे, तो क्या सूर्य नारायण का सूर्यतत्व चला जाएगा।
