Spread the love


बबेरू /खप्टिहा कलांं। दो अलग-अलग गांवों में शार्ट सर्किट से आग लग गई। काजीटोला गांव में हुए शार्ट सर्किट से 50 हजार की नगदी समेत मकान जल गया। खप्टिहा कलां में निजी ट्यूबवेल में आग लगने से गृहस्थी का पूरा सामान जल गया।

मरका थाना क्षेत्र के काजी टोला गांव निवासी गौतम अपनी पत्नी ऊषा के साथ सूरत में रहकर मजदूरी करता है। दीपावली त्योहार व मकान बनवाने के लिए करीब डेढ़ माह पहले ऊषा 50 हजार रुपये नगद लेकर अपने दो वर्षीय पुत्र के साथ गांव आ गई थी। रविवार को दीपक जलाने के बाद खाना खाकर वह बेटे के साथ सो गई। इस बीच अचानक बिजली की शॉर्ट सर्किट आग लग गई।

धीरे-धीरे कर आग की लपटों ने पूरे मकान को अपने कब्जे में ले लिया। जब आग की लपटे कमरे तक पहुंची तो ऊषा जान बचाने के लिए बच्चों को लेकर बाहर भागी। पड़ोसियों को आवाज देकर आग लगने की जानकारी दी। ग्रामीणों ने पास में लगे हैंडपंप से पानी भरकर आग पर काबू किया।

उधर, खप्टिहा कलांं कस्बे के झुन्नी डेरा निवासी स्वामी प्रसाद के निजी ट्यूबवेल में सोमवार की रात शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। आग से ट्यूबवेल में लगा स्टार्टर, मोटर के साथ-साथ गृहस्थी का सामान तथा ट्यूबवेल में रखी खाद की बोरियां जल गईं। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *