Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Tue, 14 Nov 2023 11:52 PM IST

बांदा। दुकान का सामान लेने गए किशोर का गांव के ही एक युवक से विवाद हो गया। इस पर किशोर ने अपने भाई के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। जिस पर आरोपी अपने माता-पिता के साथ उसकी दुकान में उलाहना देने पहुंचे। वहां आरोपी ने तमंचे से किशोर पर फायर कर दिया। गोली बायीं कमर के ऊपर लगने से किशोर गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता की तहरीर पर आरोपी समेत तीन के खिलाफ मटौंध थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

मटौंध थाना क्षेत्र के जखौरा गांव निवासी अंकुश (16) के पिता रघुवीर की बसरेही चौराहा में चाय-समोसा की दुकान है। पिता ने अंकुश को रेलवे स्टेशन के पास से दुकान का सामान लेने के लिए सोमवार को सुबह भेजा था। वहां गांव का ही अजय शराब के नशे में अंकुश से अभद्रता करने लगा। जिस पर अंकुश व उसके भाई लवलेश ने अजय को पीट दिया। घटना को लेकर अजय अपने पिता श्रीपाल व मां गोमती के साथ अंकुश के घर में उलाहना देने गया।

वहां अजय ने तमंचे से अंकुश के ऊपर फायर कर दिया। गोली अंकुश के बायीं कमर के ऊपर लगी। जिससे वह घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पिता रघुवीर की तहरीर पर अजय व उसके माता-पिता के खिलाफ थाने में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष मटौंध रामदिनेश तिवारी ने बताया कि आरोपी श्रीपाल व गोमती को हिरासत में लिया गया है। आरोपी अजय की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *