Spread the love


भाई ने कहा खेत में बोई मटर नहीं जमने के सदमे के चलते की आत्महत्या

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर/सौजना। घर के पीछे स्थित बाड़े में पेड़ पर रस्सी के फंदे से युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भाई का कहना है कि खेत में बोई मटर नहीं जमने के सदमे के चलते युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की।

थाना सौजना अंतर्गत ग्राम कोरवास निवासी पातीराम (38) पुत्र गोविंदा बुधवार को घर के पीछे स्थित बाड़े में बजना के पेड़ पर साड़ी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। मृतक के बड़े भाई ब्रजलाल ने बताया कि पातीराम की पत्नी नत्थीबाई दीपावली पर्व पर अपने बच्चाें रोशनी, पुष्पेंद्र और खट्टो के साथ अपने मायके मध्य प्रदेश के सुकवाहा गई थी। पातीराम घर पर अकेला था। बुधवार को वह खेत पर गया। यहां उसने अपने दो एकड़ के खेत में कुछ दिन पूर्व मटर की फसल बोई थी लेकिन वह जमी नहीं थी। इससे निराश होकर वह घर वापस आया और बाड़े में जाकर फांसी लगा ली। घर के पीछे से पातीराम की नातिन राधिका जब गुजरी तो यहां बाड़े में पातीराम फांसी के फंदे पर लटका दिखाई दिया। इसकी सूचना उसने परिजनों को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाईयों में छोटा था और खेती किसानी व मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *