Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Wed, 15 Nov 2023 11:13 PM IST

बबेरू। पुरानी रंजिश के चलते भुराने पुरवा से दिवारी देखकर लौट रहे युवक को आरोपी ने तमंचा लेकर दौड़ा लिया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

कोतवाली क्षेत्र के पवैया गांव निवासी प्रेमचंद्र ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह 13 नवंबर को भुराने पुरवा में दिवारी देखने गया था। वहां से लौटते समय रंजिश के चलते भुराने पुरवा निवासी प्रेमचंद्र यादव ने उसके साथ अभद्रता करते हुए तमंचा लेकर उसे दौड़ा लिया। किसी तरह उसने भागकर अपनी जान बचाई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *