संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:04 PM IST
बांदा। केन नदी में अतिरिक्त खनन करने पर एक खनन कारोबारी पर 17 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है।
जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर खनन परिसरों में निरीक्षण किया जा रहा है। डीएम ने बताया कि इसी के तहत बुधवार को निरीक्षण कार्रवाई की गई। इस दौरान नदी में चल रहे खनन की जांच पड़ताल की गई।
उन्होंने बताया कि कनवाड़ा-5 में खनन के कार्यों का निरीक्षण खनिज अधिकारी द्वारा किया गया था। इस दौरान 189.8 मीटर खनन अधिक पाया गया। इसके चलते कार्रवाई करते संबंधित खनन करने वाले के विरुद्ध 17 लाख आठ हजार 200 रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया है। (संवाद)
