Spread the love


Drunk man beats up pregnant wife, then hangs labourer, death, post mortem of dead body done

मृतक दीपक राजपूत की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बांदा जिले में शराब के नशे में गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट कर मजदूर ने फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद परिजनों ने कमरे में झांका तो उसका शव फंदे से लटका मिला। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारी रोड निवासी दीपक राजपूत (28) ने मंगलवार की रात शराब के नशे में कमरे के अंदर साड़ी से छत में लगे छल्ले से फंदा लगा लिया।

कुछ देर बाद पत्नी ने दरवाजे से झांक कर देखा तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। चचेरे भाई ओमकार ने बताया कि दीपक शराब पीने का आदी था। प्रतिदिन शराब पीकर आता था। मंगलवार रात भी वह नशे में घर आया था। गर्भवती पत्नी पूजा ने उसे शराब पीने से मना किया, तो उसने मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *