Spread the love


उरई। चार दिवसीय छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। रामकुंड पर छठ की पूजा होगी।

पूजा की तैयारियों को लेकर गुरुवार सुबह एडीएम नमामि गंगे विशाल यादव ने रामकुंड का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पालिका के ईओ विमलापति को निर्देशित किया कि छठ पूजा से पहले कुंड की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कर लें। पूजा स्थल के आसपास रोशनी की व्यवस्था रहे। जनरेटर भी लगवा दें ताकि बिजली कटौती के दौरान दिक्कत न हो। उन्होंने हिदायत दी कि फिटिंग ऐसी करवाएं कि कहीं तार ढीले न रहें। रामकुंड में गंदे पानी को देखकर नाराजगी जताते हुए टिनशेड लगवाने के निर्देश दिए।

छठ पूजा समिति के अध्यक्ष संजय साहनी और पुजारी धनंजय महाराज ने बताया कि छठ पूजा के दौरान रामकुंड पर तीन से चार हजार लोगों की भीड़ इकट्ठी होती है। इसमें कुछ स्थानीय लोग भी शामिल होते हैं। ऐसे में व्यवस्थाएं ठीक होनी चाहिए। एडीएम ने व्यवस्थाएं ठीक कराने का भरोसा दिया। इस दौरान सफाई निरीक्षक ओपी चौधरी आदि मौजूद रहे।

चार दिवसीय छठ पूजा आज से, तैयारियां तेज

उरई। चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा की शुरूआत शुक्रवार 17 नवंबर से होगी। यह पर्व चार दिनों तक चलता है। जिसमें पहले दिन इस पूजा को नहाए खाए के नाम से जाना जाता है। दूसरे दिन 18 नवंबर को खरना का व्रत होगा।

तीसरे दिन 19 नवंबर को मुख्य पूजा होगी। जिसमें अस्त होते सूर्य की पूजा स्थानीय रामकुंड पार्क में शाम चार बजे से होगी। जबकि चौथे दिन यानी 20 नवंबर को उगते हुए सूर्य की पूजा रामकुंड में सुबह चार बजे से होगी। इस पूजा की तैयारी में श्रद्धालु जोर-शोर से जुटे हैं। घरों की साफ-सफाई शुरू हो गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *