Spread the love


उरई। विद्या ज्ञान प्रारंभिक लिखित परीक्षा जिले में दो केंद्रों पर आयोजित होगी।

बीएसए चंद्रप्रकाश ने बताया कि परीक्षा तीन दिसंबर को दो पालियों में होगी। राजकीय इंटर कॉलेज उरई में बने परीक्षा केंद्र में डकोर, कोंच, कदौरा, महेवा ब्लॉक के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जबकि छत्रसाल इंटर कॉलेज जालौन में बने परीक्षा केंद्र पर जालौन, कुठौंद, रामपुरा, नदीगांव और माधौगढ़ ब्लॉक के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

उन्होंने बताया कि सुबह साढ़े 10 से 12.30 बजे की पाली में बालिकाएं परीक्षा देंगी। जबकि दोपहर ढाई से पांच बजे की पाली में बालक परीक्षा देंगे। जिला समन्वयक प्रशिक्षण विश्वनाथ दुबे ने बताया कि इस परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के प्रश्नपत्र खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से प्रधानाध्यापकों के पास भिजवा दिए गए हैं। संबंधित परीक्षार्थी अपने प्रधानाध्यापक से प्राप्त कर सकते हैं। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *