संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:11 PM IST
चित्रकूट। मध्य प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव में कुछ सीटों का चुनाव प्रचार प्रसार खत्म होने के बाद चित्रकूट लौटे प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने दावा किया कि भाजपा अपने विकास कामों के दम पर चुनाव जीतेगी। इंडिया गठबंधन पर कहा कि इनका उद्देश्य जनता को लूटना है। संगठन को कार्यकर्ताओं के बल पर मजबूती प्रदान करना लक्ष्य है।
बुधवार की देर शाम को मुख्यालय से ट्रेन से रवानगी के पूर्व पत्रकारों से बातचीत में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने मध्य प्रदेश में काम किया है। इंडिया गठबंधन में कांग्रेस व सपा के बीच आई दरार पर कहा है कि जितनी पार्टियां हैं उनकी राजनीति व्यापार है। इंडिया गठबंधन का एक लक्ष्य एक उद्देश्य जनता को लूटना है। राज्य में जहां-जहां उनकी सरकार रहती है वहां भ्रष्टाचार रहता है।
