अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बाबूलाल का बगीचा निवासी पत्ती संचालक करीब दो दर्जन लोगों को मुनाफे का झांसा देकर उनकी गाढ़ी कमाई ले उड़ा। उसके लापता हो जाने से परेशान लोग एसएसपी कार्यालय जा पहुंचे। उन्होंने प्रार्थना पत्र देकर आरोपी पत्ती संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आरोपी को तलाशने में जुटी है।
पंचकुइया निवासी अमजद खान ने पुलिस को बताया कि बाबूबाल का बगीचा निवासी युवक ने करीब दो दर्जन लोगों से 15 जनवरी 2015 को सोसाइटी के जरिये पैसा जमा करा रहा था। स्कीम पूरी होने के बाद 2.40 लाख रुपये का मुनाफा देने की बात कही। इसी तरह अन्य स्कीम के जरिए भी जालसाज युवक ने उन लोगों से पैसे जमा कराए। पैसा जमा करने वालों में छोटे दुकानदार समेत अन्य शामिल थे। अब जब स्कीम पूरी होने को हुई तब आरोपी अपने घर से लापता हो गया। घर जाने पर जालसाज के छोटे भाई ने मारपीट करके भागा दिया। भुक्तभोगियों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर जालसाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
