Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Fri, 17 Nov 2023 11:56 PM IST

तिंदवारी। कस्बे में चल रहे टीसीएल सीजन-02 के क्रिकेट मैच में शुक्रवार को स्काई वैरियर और रॉयल चैलेंजर्स के बीच मैच हुआ। जिसमें स्काई वैरियर विजयी रही। रॉयल चैलेंजर्स ने पहले टॉस जीतकर स्काई वैरियर को बल्लेबाजी का मौका दिया।

स्काई वैरियर के खिलाड़ियों ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 127 रन बनाए। कप्तान आकाश गुड्डू ने 21 बॉल पर 8 छक्के लगा कर 66 रन बनाए। 127 रनों का पीछा करने उतरे रॉयल चैलेंजर्स के खिलाड़ियों ने मात्र 44 रन बनाकर ऑल आउट हो गए। 66 रन बनाने व एक विकेट लेने पर आकाश गुड्डू को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। अंपायर आदित्य व भैरव रहे। कमेंट्री सचिन श्रीवास्तव व राजकुमार ने की। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *