Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Fri, 17 Nov 2023 11:51 PM IST

बांदा। तिंदवारी रोड स्थित गल्ला मंडी में डीएपी न मिलने से परेशान किसानों ने हाईवे जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने किसानों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। किसानों का कहना था कि पिछले कई दिनों से खाद के लिए आ रहे हैं, लेकिन खाद नहीं मिल रही है।

बुआई के मौके पर डीएपी न मिलने से किसान परेशान हैं। मंडी समिति में खाद के लिए पिछले कई दिनों से डेरा डाले किसानों को जब खाद नहीं मिली तो उनके सब्र का बांध टूट गया। किसानों ने तिंदवारी रोड हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे कालूकुआं चौकी प्रभारी रोशनलाल ने किसानों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।

पचनेही के किसान रामभवन का कहना था कि कई दिन से खाद के लिए यहां बैठे हैं। आरोप लगाया कि बिक्री केंद्र से दो चार कूपन बांटे जाते हैं। अपने लोगों को पहले से ही कूपन दे दिए जाते हैं। जिससे खाद नहीं मिल रही है। लावा के लल्लू का कहना था कि जरूरत पांच बोरी डीएपी की है, लेकिन मिल सिर्फ दो बोरी रही है। मैकू ने कहा कि खेत पलेवा दिए पड़े है। खाद न मिली तो नमी उड़ जाएगी। दोबारा पानी लगाने में हजारों रुपये का खर्च बढ़ जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *