Spread the love


मानिकपुर। ब्लाॅक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता श्रीमती पकौआ देवी महाविद्यालय मानिकपुर परिसर में आयोजित की गई। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय गड़रियन पुरवा खरौंंध के छात्र इंद्रलोक और प्राथमिक स्तर की बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय गड़रियन पुरवा खरौंध की छात्रा संगीता ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती।

प्रतियोगिता का शुक्रवार को एसडीएम रामजन्म यादव ने शुभारंभ किया। दस संकुलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्राथमिक स्तर 100 मीटर बालक-बालिका वर्ग की दौड़ में हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता के खेलों की शुरुआत हुई। कंपोजिट विद्यालय सरहट और उनकी टीम ने रंगोली सजाने का कार्य किया।उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय सेहरिन के छात्र ललित कुमार, उच्च प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय ऐंचवारा की छात्रा सेजल ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती। दसों संकुलों में संकुल ऐंचवारा ने 120 अंकों के साथ प्रथम स्थान, संकुल रुखमा खुर्द ने 68 अंकों के साथ द्वितीय व संकुल सरैंया ने 54 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहा।

खंड शिक्षाधिकारी मिथलेश कुमार, मथुरा प्रसाद, सुनीत श्रीवास्तव, उमेश कुमार मिश्र, प्रदीप कुमार मिश्रा, प्रवीण कुमार, श्रगीऋषि, राजेंद्र कुमार दुबे, चंद्रशेखर आजाद, अनूप मिश्रा, श्रीकेशन प्रसाद, भगवानदीन मिश्र, खेमराज सिंह व अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *