तिंदवारी। कस्बे के एसएन इंटर कॉलेज में क्षेत्रीय मिनी बाल क्रीड़ा व दिव्यांग क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें दिव्यांगता को पीछे छोड़कर प्रतिभागी जमकर दौड़े।
प्रतियोगिता का शुभारंभ बीईओ राजेश कुमार, प्रिंसिपल डॉ. अवधेश कुमार, चेयरमैन प्रतिनिधि रमेश चंद्र साहू, व शिक्षक संघ के अध्यक्ष हरवंश श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्राथमिक स्तर (बालक वर्ग) 200 मीटर दौड़ में किशन को प्रथम, अभिषेक को द्वितीय व हुसैन को तृतीय स्थान मिला। बालिका वर्ग में शिवानी को प्रथम, संगीता को द्वितीय, प्रियंका को तृतीय स्थान मिला। जूनियर स्तर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में सोहन ने प्रथम, साकेत ने द्वितीय व रितेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में रोशनी ने प्रथम, सुपासना को द्वितीय, राधा को तृतीय स्थान मिला।
जूनियर स्तर बालक वर्ग में गोला फेंक में विकास ने प्रथम, अनुज ने द्वितीय व रितेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में रोशनी ने प्रथम प्रतिभा ने द्वितीय व जानकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर स्तर बालक वर्ग डिस्कस थ्रो में रितेश ने प्रथम, संजय ने द्वितीय व अनुज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में जानकी ने प्रथम, रोशनी ने द्वितीय व प्रतिभा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
दिव्यांग क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के 50 मीटर दौड़ में अर्पित को प्रथम, सपना को द्वितीय व रागनी को तृतीय स्थान मिला। अंत में विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि रमेश चंद्र साहू, मंत्री इंद्रजीत निषाद, विजेंद्र, जितेंद्र, व्यायाम शिक्षक आशीष सिंह रहे।
