Spread the love


बरगढ़। जिले की सीमा से सटे शिवराजपुर कस्बे में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से कोलमजरा के धरमपुर मोहल्ला के बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

कोलमजरा निवासी रवि शुक्ला (25) बुआ के लड़के की शादी में शामिल होने के लिए बाइक से गांव निदौरी करछना प्रयागराज गया था। वहां से चाचा की लड़की को बाइक से छोड़ने भौड़ी लोहगरा गया था। शुक्रवार की दोपहर वापस लौटने के दौरान उसकी बाइक में डंपर ने टक्कर मार दी। आनन-फानन युवक को प्रयागराज में भर्ती कराया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाए था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां प्रभावती का रो-रोकर हाल बेहाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *