Spread the love


बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर स्कार्पियो और ट्रक की भिड़ंत में स्कार्पियो सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर यूपी -112 पुलिस ने यूपीडा की एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हमीरपुर जिले के तमौरा गांव निवासी जुगुल साहू (40) पुत्री का रिश्ता तय करने रिश्तेदारों के साथ बांदा आए थे। रिश्ता तय करने के बाद सभी शुक्रवार की रात स्कार्पियो से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से होते हुए गांव जा रहे थे। देहात कोतवाली क्षेत्र के चहितारा गांव के पास एक्सप्रेसवे के चैनेज नंबर-59 के पास सामने से आए ट्रक ने स्कार्पियो को टक्कर मार दी। स्कार्पियो में सवार जुगुल साहू, शिवबरन (65), राहुल (24) व धीरज (26) गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को यूपीडा की एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने शिवबरन की हालत गंभीर देख उसे कानपुर रेफर कर दिया।

एक दूसरी घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के अमलोहरा गांव निवासी शत्रुघ्न (40) शुक्रवार की रात अंदौरा गांव से बाइक से घर जा रहा था। छिलोलर गांव के पास वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *