Spread the love


BJP will sharpen its election campaign in Bundelkhand for the Lok Sabha election

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कानपुर में आज भाजपा की बड़ी बैठक हो रही है। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बुंदेलखंड के चारों सांसद और 14 विधायकों के साथ चुनाव को लेकर मंथन कर रहे हैं। विधानसभा वार पार्टी की स्थिति पर बैठक में चर्चा की जा रही है।

लोकसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। ऐसे में भाजपा ने चुनाव की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। भाजपा का मजबूत गढ़ बन चुके कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में फिर से पार्टी के सामने सभी लोकसभा सीट जीतने की चुनौती है। ऐसे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बुंदेलखंड के सभी सांसदों और पार्टी विधायकों के साथ मंगलवार को कानपुर में बैठक कर रहे हैं। इसमें आने वाले दिनों में चुनावी अभियान को धार देने पर मंथन किया जा रहा है। साथ ही सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार से लेकर पार्टी पदाधिकारी के कार्यों की भी समीक्षा होगी। वाटर चेतना समेत विभिन्न अभियानों को सफल बनाने पर भी बात होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *