संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 24 Nov 2023 12:39 AM IST
राजापुर। मंदिर जा रहे बुजुर्ग की बाइक पर तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसके चलते बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक समेत चालक भाग निकला।
राजापुर थाना क्षेत्र के मिश्रन पुरवा चिल्ली राकस निवासी सीताराम मिश्र (65) गुरुवार की सुबह बाइक से हनुमान मंदिर जा रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि जैसे ही वह यमुना पुल के पास पहुंचे तो तभी महेवा घाट कौशांबी की ओर से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र ऋषि मिश्रा ने बताया कि तुलसी चौक यमुना रोड स्थित दुकान प्रतिदिन जाया करते थे। नातिन को दुकान में छोडकर हनुमान मंदिर दर्शन के लिए गए थे। मृतक की चार पुत्रियां है। मृतक पांच भाईयों में सबसे छोटे थे।
