Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट

Updated Fri, 24 Nov 2023 12:32 AM IST

पूर्व सांसद पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाकर धरने पर बैठ गए। जानकारी होने पर एसपी वृदंा शुक्ला व सीओ सिटी हर्ष पांडेय पहुंचे। भाजपाइयों व मृतकों के परिजनों ने मृतकों को सीधे अस्पताल न ले जाकर पोस्टमार्टम हाउस लाने का विरोध कर नारेबाजी की। एसपी ने बताया कि भरतकूप थाने के एक दरोगा इमरान का निलंबित कर मौके पर मौजूद अन्य सिपाहियों के कार्य की जांच कराने के आदेश दिए गए हैं।

चित्रकूट। मृतक हिमांशु सीतापुर में एक प्राइवेट नौकरी करता था। वह दो भाई व तीन बहनों में चौथे नंबर का था। मां सरिता देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। मृतक रामभवन ट्रक का इलेक्ट्राॅनिक मिस्त्री था, जो भांगा शिवरामपुर में रहता था। वह तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था। मां भूरी देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। मृतक हिमांशु के पिता राधाचरण मिश्रा ने बताया कि वह बुधवार को ट्रक की सामग्री खरीदने प्रयागराज गया था। वहां से लौटकर सीतापुर स्थित एक ट्रक मालिक को घर छोड़कर भांगा शिवरामपुर निवासी रामभवन मिस्त्री को लेकर ट्रक बनवाने के लिए जा रहा था तभी यह हादसा हो गया।

चित्रकूट। पोस्टमार्टम हाउस में भाजपा के पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ता धरने पर बैठे। उनकी मांग है कि भरतकूप थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया जाए। इन्होंने मृतकों के परिजनों को सूचना नहीं दी गई। उधर, पुलिस अधिकारी जांच करने की बात पर अड़े हुए हैं। इस मामले में एसपी ने जांच का आश्वासन दिया है। देर शाम तक मृतकों के शव को पोस्टमार्टम कराने से परिजनों ने इनकार कर दिया है। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की जा रही है।

भाजपा के पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र व पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय पोस्टमार्टम हाउस में मृतकों को सीधे पोस्टमार्टम हाउस में लाने का आरोप लगाया। पूर्व सांसद ने कहा कि इस मामले में भरतकूप थानाध्यक्ष भी दोषी हैं। जिसको लाइन हाजिर किया जाए। जिसको लेकर पोस्टमार्टम हाउस में धरने पर बैठे गए। एसपी वृंदा शुक्ला मौके पर पहुंची तो मृतकों के परिजन, सांसद भैरों प्रसाद मिश्र व पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने बातचीत की। जिस पर एसपी ने कहा कि दरोगा को निलंबित किया जा चुका है, जबकि थानाध्यक्ष यदि दोषी है तो उसके खिलाफ पहले जांच की जाएगी। इसके बाद कार्रवाई होगी, जबकि पूर्व सांसद भैरों प्रसाद इस बात को लेकर अड़े रहे कि हर हाल में थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर किया जाए। मांग न पूरी होने पर शव का पोस्टमार्टम करने से इन्कार कर दिया गया। दोनों के बीच तीखी बहस भी हुई। देर शाम तक धरना जारी है। मृतक के परिजन व ग्रामीण भी पोस्टर्माटम हाउस मेंं बैठे हुए हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे भी धरने में शामिल हो गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *