Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

Updated Wed, 22 Nov 2023 10:41 PM IST

अपमानित कर धमकाने से आहत युवक ने 24 सितंबर को गोविंद सागर बांध में कूदकर कर ली थी आत्महत्या

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। गोविंद सागर बांध में कूदकर युवक के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने पिता व उसके दो पुत्रों के खिलाफ मृतक की पत्नी पुष्पा देवी की तहरीर पर दर्ज कर लिया है।

थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम मैरतीकला हाल शहर के मोहल्ला आजादपुरा द्वितीय निवासी पुष्पा देवी ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि 19 सितंबर को उसका पति दीपक कुमार अपने गांव मैरतीकलां फसल कटवाने के लिए गए थे। यहां महेश निवासी मैरतीकलां ने उसके पति का मोबाइल फोन चोरी कर लिया था। जिसका उलाहना उसके पति ने आरोपी महेश के पिता को उलाहना दिया। इसके बाद आरेापी महेश, उसके पिता मुलायम व भाई धीरज नाराज हो गए थे और दीपक के साथ गाली गलौज कर मारपीट व धमकी दी थी। इसकी शिकायत उसके पति ने थाना जाखलौन पुलिस से की थी। लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। 24 सितंबर को आरोपियों ने गांव में पंचायत कर उसके पति को पंचों के सामने गाली गलौज कर अपमानित किया व फोटो निकालकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। साथ ही दीपक को झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवाने की बात कही थी। आरोपी मुलायम, महेश व धीरज के प्रताड़ित करने, अपमानित करने के कारण उसके पति भयभीत हो गए और अवसाद में आकर 26 सितंबर को गोविंद सागर बांध में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *