Spread the love


अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। ट्रेन के पहियों की मरम्मत के लिए रेल प्रशासन द्वारा झांसी में व्हील लेथ शेड बनाया गया है। लेकिन, दो माह बाद भी इसमें काम शुरू नहीं हो पाया है। शेड तक रेलवे ट्रैक न होने की वजह से यहां पहियों को मरम्मत के लिए नहीं लाया जा पा रहा है।

अचानक ब्रेक लगने, रगड़ खाने व किसी ठोस चीज से टकराने पर ट्रेन के पहिये क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। अब तक झांसी रेल मंडल की ट्रेनों के पहियों की मरम्मत के लिए उन्हें गोरखपुर भेजा जाता है। इसमें काफी समय लग जाता है। साथ ही पहियों के साथ कर्मचारियों को भी भेजना पड़ जाता है। इसे ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा झांसी में व्हील लेथ शेड का निर्माण किया गया है, ताकि गोरखपुर की जगह झांसी में ही पहियों की मरम्मत कर ली जाए। ये शेड सितंबर माह में बनकर तैयार हो गया था और मशीनें लगाने का काम भी पूरा कर लिया गया था। लेकिन, अब तक इसमें काम शुरू नहीं हो पाया है। शेड तक पहिये पहुंचाने के लिए अभी रेल ट्रैक नहीं बना है, जिससे यह स्थिति बनी हुइ है।

दस सितंबर तक व्हील लेथ शेड तक ट्रैक बनाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। इस संबंध में मंडल रेल प्रबंधक की ओर से भी निर्देश जारी किए गए हैं। मौके पर काम तेजी से जारी है। – मनोज कुमार सिंह, मंडलीय जनसंपर्क अधिकारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *