Spread the love


90 हजार गृहकर जमा करने का भेजा गया है नोटिस

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। मुक्तिधाम को नगर निगम द्वारा 90 हजार गृहकर जमा करने का नोटिस देने के बाद शुक्रवार को भाजपा, कांग्रेस नेताओं के साथ-साथ कई लोगों ने प्रदर्शन किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि नगर निगम गृहकर आधा तो कर नहीं पाया। अब क्या मुर्दों से कर वसूलेगा। अगर गृहकर का नोटिस वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

श्मशान घाट, कब्रगाह गृहकर से मुक्त होते हैं। इसके लिए शासनादेश है। मगर हाल ही में नगर निगम का अजीब कारनामा देखने को मिला। निगम ने उनाव गेट बाहर स्थित मुक्तिधाम को 90 हजार गृहकर जमा करने का नोटिस दे दिया। साथ ही चेतावनी भी दी कि यदि 15 दिन के अंदर गृहकर जमा नहीं किया जाता है तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम के नोटिस के विरोध में शुक्रवार को भाजपा, कांग्रेस के नेता समेत क्षेत्रवासी उतर आए। मुक्तिधाम पहुंचकर उन्होंने प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि नगर निगम ने पहले झांसी की जन्मतिथि 20 साल पहले की बता दी थी। अब श्मशान घाट को हाउस टैक्स जमा करने का नोटिस दे दिया है। नगर निगम में लापरवाही चरम पर है। अगर नोटिस वापसी नहीं हुई तो पार्टी आंदोलन करेगी। इस दौरान पूर्व भाजपा पार्षद प्रदीप नगरिया, सरदार वीर सिंह आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *