Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन

Updated Fri, 24 Nov 2023 11:47 PM IST

कालपी। एनएच-91 हमीरपुर कालपी मार्ग पर जोल्हूपुर रेलवे ओवर ब्रिज दिसंबर तक पूरा करने के लिए डीएम ने अल्टीमेटम जारी किया है। साथ ही निर्माण के दौरान यातायात संबंधित आ रही समस्या पर रूट डायवर्जन को कहा गया है। इसके चलते इटौरा मार्ग फिर से शुरू हो सकता है और जोल्हूपुर मार्ग पर केवल हल्के वाहनों को ही जाने की छूट रहेगी।

शासन ने जोल्हूपुर स्थित रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज निर्माण की कवायद शुरू की थी। इसके निर्माण की जिम्मेदारी राज्य सेतु निगम को सौंपी थी। निर्माण की गति धीमी होने के कारण काम अधूरा पड़ा है। इस वजह से इस रोड पर यातायात व्यवस्था खराब हो गई। रास्ता सकरा होने के कारण ज्यादातर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। शुक्रवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने निरीक्षण किया। मंथन किया गया कि अब इस रोड से महज छोटे वाहन ही निकाले जाएं। भारी वाहनों के लिए आटा इटौरा मार्ग को फिर से खोला जाये। डीएम ने दिसंबर तक पुल निर्माण पूर्ण करने और डायवर्जन को लेकर निर्देशित किया। एडीएम संजय कुमार, एसडीएम हेमंत पटेल, सीओ डॉ. देवेंद्र पचौरी व अभियंता आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *