Spread the love


– प्रैक्टिकल के नाम पर वसूली का आरोप लगने पर बाबू का तबादला

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में छात्रों से प्रैक्टिकल का सामान बाहर से मंगवाने पर कृषि विज्ञान संस्थान के विभागाध्यक्ष समेत पांच शिक्षकों को चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा प्रैक्टिकल के नाम पर वसूली का आरोप लगने पर बाबू का तबादला कर दिया गया है।

बीयू में बुधवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। छात्रों ने आरोप लगाया था कि कृषि विज्ञान संस्थान में समय-समय पर भ्रष्टाचार के मामले सामने आते रहते हैं। इसको संज्ञान में लेकर भ्रष्ट कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। इस मामले में बीयू प्रशासन ने जांच समिति गठित की। जांच में सामने आया कि प्रैक्टिकल के नाम पर विद्यार्थियों से बाहर से केमिकल और खाद मंगवाए जाते हैं। समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद कृषि विज्ञान संस्थान के विभागाध्यक्ष समेत पांच शिक्षकों को चेतावनी जारी की गई है। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षकों से कहा गया है कि भविष्य में अगर ऐसी शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं, प्रैक्टिकल के नाम पर पैसे मांगने का आरोप लगने पर एक कर्मचारी का तबादला विधि विभाग में कर दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *