Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट

Updated Sat, 25 Nov 2023 12:40 AM IST

चित्रकूट । अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक को प्रयागराज रेफर कर दिया गया।

कर्वी कोतवाली अंतर्गत मुलायम नगर निवासी अमित यादव (18) व रामबाबू (20) शुक्रवार को बाइक से परसौंजा गांव जा रहे थे। जैसे ही वह चुनहा पुरवा गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिसके चलते दोनों गिरकर घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार अमित ने हेलमेट नहीं पहना था।

कर्वी कोतवाली अंतर्गत बनाड़ी निवासी बृजजीवन (40) बाइक से कालूपुर गांव जा रहा था। जैसे ही वह झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित वन विभाग कार्यालय के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे पहाड़ी थाना क्षेत्र के ओबरी निवासी शुभम (18) से टक्कर हो गई। दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। चिकित्सकों ने बृजजीवन को प्रयागराज रेफर कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *