संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Fri, 24 Nov 2023 11:35 PM IST
आटा। मोहतरमा जैनब हिरा महाविद्यालय में 138 छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किए गए। मुख्य अतिथि कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन दिए। उन्होंने कहा स्मार्ट फोन से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को सहूलियत मिलेगी। महाविद्यालय के प्रबंधक इमरान अहमद ने इस योजना से विद्यार्थियों को सीधे लाभ मिल रहा है। 404 छात्र-छात्राओं में 138 बच्चों की मैपिंग कर स्मार्टफोन वितरित किए गए हैं।
स्मार्ट फोन पढ़ाई लिखाई में हैं उपयोगी
कोंच। नगर के सेठ बद्रीप्रसाद स्मृति महाविद्यालय और एमएसडी महाविद्यालय तीतरा में छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन का वितरण किया गया। क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि स्मार्ट फोन विद्यार्थियों के मित्र जैसे हैं, इनका उपयोग अपनी शैक्षिक गतिविधियों में करें और नित नई सफलताएं अर्जित करें। सेठ बद्रीप्रसाद महाविद्यालय में 290 और एमएसडी तीतरा महाविद्यालय में 188 छात्र छात्राओं को स्मार्ट फोन बांटे गए। कार्यक्रम में आशुतोष हूंका, सुनील लोहिया, सुनील शर्मा,पालिकाध्यक्ष कोंच प्रदीप गुप्ता, विजय सिंह निरंजन आदि मौजूद रहे। (संवाद)
