Spread the love


अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। रेल प्रशासन रेलवे अस्पताल में पार्क बनाने जा रहा है। इसके अलावा मरीजों व स्टाफ के लिए अन्य सुविधाओं में भी बढ़ोतरी की जा रही है। इस पर डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन कामों की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

रेलवे के मंडल चिकित्सालय परिसर की खाली पड़ी भूमि पर पार्क का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा अस्पताल कर्मचारियों व मरीजों के वाहन एवं एंबुलेंस के लिए तीन अलग-अलग पार्किंग बनाई जा रहीं हैं। साथ ही ओपीडी में आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों के लिए अलग से एक टॉयलेट ब्लॉक बनाया जा रहा है, जबकि दिव्यांगों के विशेष टॉयलेट बनाई जा रही है। अस्पताल भवन की भी रंगाई-पुताई व मरम्मत की जाएगी। मंडलीय जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इन कामों की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एक महीने में काम शुरू करने की तैयारी है। इस पर डेढ़ करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *