Spread the love


मानिकपुर(चित्रकूट)। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद व सीडीओ अमृतपाल कौर ने स्वास्थ्य संगोष्ठी व स्वास्थ्य मेला में विजेताओं को पुरस्कार बांटे। डीएम ने वार्डेन को हिदायत दी कि कई शिकायत मिलीं हैं, इसमें सुधार किया जाए नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शौचालय को ठीक कराया जाए।

जिलाधिकारी व सीडीओ ने मेहंदी प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, स्वच्छता एवं पोषण पर निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाली छात्राओं को पुरस्कार दिया। इसके पूर्व मेला का शुभारंभ डीएम व सीडीओ की मौजूदगी में छात्रा रुकसाना वं लक्ष्मी से मोबियश फाउंडेशन की ओर से संचालित स्मार्ट क्लास का फीता कटवाकर शुभारंभ कराया गया।

अधिकारियों ने विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कंप्यूटर शिक्षक से छात्राओं को कंप्यूटर शिक्षा दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही छात्राओं से कंप्यूटर के बारे में जानकारी भी की। छात्राओं के छात्रावास के निरीक्षण के दौरान खिड़की में पर्दे लगाने, प्रकाश व्यवस्था भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

इसी परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बालिकाओं के कराए जा रहे नेत्र परीक्षण का भी डीएम व सीडीओ ने निरीक्षण किया । कार्यक्रम प्रबंधक पूनम परिहार आभार जताया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी मानिकपुर राम जन्म यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लव प्रकाश यादव, खंड शिक्षा अधिकारी मानिकपुर मिथिलेश कुमार, वार्डन नीति श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *