
छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान
– फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली इलाके के गुदरी मोहल्ले में रहने वाले विनोद रायकवार की बेटी रौनक (16) वासुदेव तिवारी ने मंगलवार की शाम को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।
बताया जा रहा है कि रौनक इंटर कॉलेज में कक्षा सात की छात्रा थी। वह पढ़ाई में कमजोर थी। इस पर मां उसे अक्सर डांटती रहती थी। मंगलवार की शाम को भी पढ़ाई को लेकर मां ने उसकी डांट लगाई थी। इसके बाद मां घर से बाहर चली गई।
इसी दरमियान उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। मृतका के पिता मानसिक रूप से कमजोर हैं, जबकि मां झाड़ू -पोछा लगाने का काम करती है।
