संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की निदेशक मंडल व एपेक्स काउंसिल की बैठक दस दिसंबर को झांसी में आयोजित होगी। पांच साल बाद झांसी में बैठक का आयोजन होने पर जेडीसीए और यूपीसीए के पदाधिकारियों में खुशी की लहर है।
निदेशक मंडल की बैठक में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. निधिपति सिंघानिया, पूर्व सचिव डॉ. युद्धवीर सिंह, अभिषेक सिंघानिया, कोषाध्यक्ष प्रेम मनोहर गुप्ता, विजय गुप्ता, जीएन तिवारी, जावेद अख्तर, श्याम बाबू, ताहिर हुसैन, अशोक चतुर्वेदी, प्रतिभाग करेंगे। वहीं एपेक्स काउंसिल की बैठक में सचिव अरविंद श्रीवास्तव, यूपीसीए अध्यक्ष व पूर्व टेस्ट खिलाड़ी गोपाल शर्मा, पूर्व रणजी टीम के कप्तान राहुल सप्रू, पूर्व अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर अर्चना मिश्रा, संजीव कुमार सिंह, आंनद पाठक, संजय रस्तोगी, इंदु प्रकाश मिश्रा, जयप्रकाश सिंह, इशरत महमूद खान, फैजल शेरवानी, मोहनलाल अग्रवाल, केएम खान, अवनींद्र कुमार राय, साजिद उमर, सैयद नावेद व यूपीसीए मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंकित चटर्जी सहित सभी पदाधिकारी प्रतिभाग करेंगे। जेडीसीए सचिव अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि दस दिसंबर को आयोजित होने वाली निदेशक मंडल एवं एपेक्स काउंसिल की बैठक में बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला की उपस्थिति भी हो सकती है।
