Spread the love

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को कैंडिल जला कर दी गई श्रधांजलि, दोषियों को फांसी देने की उठी मांग….

झाँसी के कस्बा पूँछ में राजस्थान की राजधानी जयपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दो अपराधियो द्वारा गोली मारकर हत्या की गई थी। जिससे आक्रोशित लोगों ने कस्बे के बस स्टैंड पर शांति पूर्वक कैंडिल जला कर राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को श्रधांजलि दी। साथ ही ईश्वर से आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की गई। वही मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि राजपूत करणी सेना सदैव सभी वर्गों के लिए उनको उनका अधिकार प्राप्त कराने के लिए तत्पर रहती है। साथी ही संस्कृति की रक्षा के लिए आगे आकर लड़ाई की, वही समाज के दुश्मनों के द्वारा जिस तरह घर मे घुस कर गोली मारकर हत्या की है, जोकि काफी निंदिनिय है। ऐसे समाज विरोधी अराजकतत्व को समाज मे जीवित रहने का कोई अधिकार नही है । इस दौरान मुख्य रूप से राजेश सिंह सेंगर, गुडडू परिहार, मानवेन्द्र सिंह, पवन परिहार, अक्षय शुक्ला, गुड्डन परिहार, सौरभ परिहार, ओमसिंह परिहार, रामपाल, धीरू परिहार, वरुण सेंगर, छब्लू, जंडेल सिंह, आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *