मरघट के जीर्णोद्धार एवं सुन्दरी करण का कार्य जोरो पर है जारी….
झाँसी के कस्बा पूँछ में मरघट के सुंदरीकरण का काम जोरो पर है। वही कुछ ही दिनों बाद कार्य पूरा हो जाएगा। सुंदरी करण के बाद मरघट का अलग ही स्वरूप हो गया है वही इस सन्दर्भ में ग्राम प्रधान लाखन सिंह ने बताया कि वर्ष 2000 में मरघट को ग्राम सभा मे स्थान मिला। साथ ही थोड़ा बहुत काम भी होता रहा लेकिन न काफी था परिसर में उबड़ खाबड़ मिट्टी के साथ ढेर सारा खरपतवार एवं झाड़ झक्कड़ हो गए थे। जिससे जगह भी कम दिखती थी और अन्तिम यात्रा में सम्मलित लोगो को समस्या से दो चार होना पड़ता था। सुन्दरी करण में मिट्टी को समतल कर पूरे परिसर एवं मार्ग में एपेक्स लगवाए गए, तो वही बृक्षों के लिए ट्री गार्डों का भी निर्माण हुआ है।
