Spread the love


परिजनों ने कहा -अज्ञात कारण के चलते की आत्महत्या

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। फंदे से लटककर युवक ने जान दे दी। उसका शव कमरे के अंदर साड़ी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने मौत का कारण अज्ञात बताया है।

शहर के मोहल्ला जुगपुरा निवासी मनोज (23) पुत्र अजीत का शव बृहस्पतिवार की सुबह घर के अंदर कमरे में साड़ी के फंदे पर लटका मिला। घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व मनोज की शादी हुई थी। शादी के बाद जब उसकी पत्नी बीमार रहने लगी तो जांच कराई। जिसमें पता चला कि उसकी पत्नी की एक किडनी नहीं है। इसके बाद वह इंदौर में मजदूरी करने के साथ साथ अपनी पत्नी का इलाज भी कराने लगा था। इस दौरान की बीमारी के चलते उसकी पत्नी रानी की मौत हो गई थी। इस पर रानी के मायके वालों ने मनोज पर मुकदमा करा दिया था। हालांकि करीब तीन माह पूर्व इस मुकदमें में राजीनामा हो गया था। पत्नी की मौत के बाद मनोज परेशान रहने लगा था और वह इंदौर नहीं गया। बुधवार की रात को मनोज ने खाना खाया और कमरे में सोने को चला गया था। सुबह जब परिजन उठे और कमरे में पहुंचे तो यहां मनोज फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *