Spread the love


नामजद आरोपी के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। गाली गलौज कर जाति सूचक शब्दों से अपमानित कर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ दर्ज किया है।

कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम चिरौला निवासी गनपत लाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 1 दिसंबर की सुबह वह गांव में जा रहा था। अभी वह गांव के एक व्यक्ति के मकान के सामने पहुंचा था। तभी बीपी ठाकुर निवासी ग्राम सुकाड़ी आया और उसके साथ गाली गलौज कर जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने लगा। मना करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। जिससे वह चोटिल हो गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों को मौके पर आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *