संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। आईटीआई में विद्यार्थियों के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य कर दी गई है। लेकिन संस्थानों में उपयुक्त साधन न होने की वजह से शुरू नहीं हो पा रही है। अब इसको सख्ती से लागू किया जाएगा। इसके लिए मुख्यालय ने सरकारी व निजी संस्थानों को पत्र लिखकर हाजिरी अनिवार्य करने की हिदायत दी है। ऐसे में जो संस्थान इसको लागू नहीं करते हैं उनपर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अभ्यर्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाएंगे।
जिले में पांच सरकारी समेत 55 निजी आईटीआई संचालित होती हैं। वर्तमान में सभी आईटीआई में नियमित उपस्थिति की व्यवस्था नही है। अब इसमें मुख्यालय से सरकारी व निजी संस्थानों से उपस्थिति मांगी जाएगी। उधर प्रधानाचार्य राजकुमार शाक्य के मुताबिक शासन से बायोमेट्रिक हाजिरी के लिए जोर दिया जा रहा है। जिन संस्थाओं में बायोमेट्रिक उपस्थिति नहीं होगी वे विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाएंगे।
