चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा ने दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमेंं आठ टीमों ने भाग लिया। जय बजरंग क्लब व सरदार खान क्लब की टीम फाइनल में पहुंची।
कबड्डी प्रतियोगिता में आठ टीमों ने भाग लिया। इसमें भौैंरी, जनसेवा चित्रकूट इंटर कॉलेज, पोद्दार इंटर काॅलेज सहित अन्य टीमों ने भाग लिया। जिसमें पहले दिन लीग व सेमीफाइनल मैच हुआ। फाइनल में जय बजरंग क्लब व सरदार खान क्लब सीतापुर टीम के बीच मुकाबला खेला जाएगा। सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि खिलाडिय़ों को हौसला बढ़ाने के लिए खेल की प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं। देश के खिलाड़ी अधिक से अधिक मैडल जीतकर ला रहे हैं।
इस मौके पर मैच रेफरी केशन राजपूत, भरत सिंह तोमर, जिलाध्यक्ष लवकुश चतुुर्वेदी, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन पंकज अग्रवाल, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री आभेष मिश्र, आलोक पांडेय, भागवत त्रिपाठी, श्रवण पटेल, मनोज, हीरो मिश्र, प्रेम वाल्मीकि, रवि व राजकुमार आदि मौजूद रहे।
