Spread the love


चित्रकूट। गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्वी में सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता से संबंधित मंडलस्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर व महोबा के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

प्राचार्य डॉ. विनय कुमार चौधरी ने बताया कि छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। परिवहन विभाग के माध्यम से आयोजित भाषण प्रतियोगिता में गोस्वामी तुलसीदास राजकीय महाविद्यालय कर्वी की कोमल शिवहरे प्रथम, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांदा की अंजली श्रीवास्तव द्वितीय, राजकीय महाविद्यालय भरुआ सुमेरपुर हमीरपुर की सत्यम तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

पोस्टर प्रतियोगिता में राजा देवी डिग्री काॅलेज बांदा के मयंक कुमार प्रथम, गोस्वामी तुलसीदास राजकीय महाविद्यालय कर्वी के रज्जू द्वितीय, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हमीरपुर की पलक तिवारी तृतीय रहीं।

क्विज में गोस्वामी तुलसीदास राजकीय महाविद्यालय कर्वी की आयुषी प्रथम, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांदा की अफसरी बेगम द्वितीय, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांदा की सृष्टि यादव तृतीय रहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *