Spread the love


चित्रकूट। नौवें खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चित्रकूटधाम मंडल के कलाकारों ने प्रस्तुति देने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। मुंबई की फिल्मी हस्तियों के सामने मंडल की प्रतिभाएं हुनर का जलवा बिखेरेंगी। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विशिष्ट लोगों का सम्मान होगा।

खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के यूपी बुंदेलखंड प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि 16 दिसंबर से शुरू होने वाले फेस्टिवल चित्रकूटधाम मंडल के लोक कलाकार भी प्रतिभाग करेंगे। आयोजन को यादगार बनाने के लिए संयोजक राजा बुंदेला डटे हैं। श्रीदेवी को समर्पित इस आयोजन में उनकी कई फिल्में दिखाई जाएगी। साथ ही नए फिल्म निर्माताओं की फिल्मेंं, लघु फिल्म, वृत्त चित्र आदि प्रदर्शित कर उन्हें प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।

यूपी-एमपी बुंदेलखंड के 17 जिलों से लाखों लोग सात दिवसीय आयोजन में शिरकत करते हैं। रोज दिन में टपरा टाकीजों में फिल्में दिखाई जाती हैं। शाम को रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुत किए जाते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *